दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहानिसबर्ग में राष्ट्र पिता महात्मागांधी के अपमान का मामला सामने आया है । यहाँ कुछ लोगों ने शहर के बीचोंबीच स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सफेद पेंट उड़ेल दिया। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां भी कीं।
ज्ञात हो की दक्षिण अफ्रीका में यह घटना उसी दिन हुई, जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी के हैनोवर में गांधी प्रतिमा का अनावरण कर रहे थे।सिक्यॉरिटी गार्ड के मुताबिक उस दिन शाम को कुछ लोग कार में बैठकर आए और उन्होंने बाल्टी में रखा सफेद पेंट गांधी की प्रतिमा पर उड़ेल दिया। गार्ड के मुताबिक इस दौरान वे ‘नस्लभेदी गांधी को गिरना ही चाहिए’ के नारे लगा रहे थे।
