बरेली: अगर आप यह सोच रहे हैं कि जेब में पैसे नहीं होंगे तो लूटरे क्या लूटेंगे तो आप गलत है। उत्तर प्रदेश में लूटेरों के हौसले इतने बुलंद है कि अगर पैसे नहीं मिले तो जानलेवा हमला करने से भी नहीं चूकते। जी हां, ऐसा ही एक वाकया बरेली से सामने आया है जहां बदमाशों ने एक रिटायर्ड दरोगा पर लूट के इरादे से हमला कर दिया। रिटायर्ड दरोगा के पास जब कोई पैसा नहीं मिला तो बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। रिटायर्ड दरोगा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के रजपुरा कला गांव की हैं, जहां के रहने वाले भारत सिंह रिटायर्ड दरोगा हैं और वो गेनी से पशुओ का चारा लेकर लौट रहे थे। गांव के बाहर पुलिया पर घात लगा कर बैठे चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा और चाकू दिखा कर लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। गांव के अन्य लोगों के पहुंचने पर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों की पिटाई से भारत सिंह घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। भारत सिंह ने बताया कि बदमाश ने एक अन्य युवक को भी बंधक बना रखा था. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।
