प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंत्रिमंडल में विस्तार कर 9 मंत्रियों को पदोन्नति करते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया और आठ मंत्रियो को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।
राज्यपाल राम नाईक ने शनिवार को राजभवन में नये मंत्रियों को पद एवं गोपनयीयत की शपथ दिलाई। अखिलेश मंत्रीमंडल का यह छठवां विस्तार है। बताते चलें की पहली बार मंत्रिमंडल में किसी सिख को मंत्री बनाया गया है।
सीएम अखिलेश की टीम में कुल 21 मंत्री शामिल हुए। इनमें 12 नए चेहरे हैं और 9 का प्रमोशन हुआ। कुल 20 मंत्रियों ने शपथ ली, इसमें 5 कैबिनेट मंत्री बने, 8 को स्वतंत्र प्रभार दिया गया तथा 8 राज्यमंत्री बने।
श्री यादव ने अपने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करते हुए पांच मंत्रियों विनोद कुमार उर्फ पण्डित सिंह, बलवंत सिंह रामू वालिया एवं साहब सिंह सैनी तथा अरविंद सिंह गोप, कमाल अख्तर को कैबिनेट मंत्री बनाया है। फरीद महमूद किदवई, रियाज अहमद, मूलचंद चौहान, राम सकल गूजर, नितिन अग्रवाल,यासर शाह, मदन चौहान एवं शादाब फातिमा को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है।
राज्यमंत्री के तौर पर राधे श्याम सिंह, शैलेन्द्र उर्फ ललई यादव,ओंकर सिंह यादव, तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय, सुधीर कुमार रावत, हेमराज वर्मा, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद एवं बंशीधर बौद्ध को शामिल किया गया है।
