चौबेपुर के बिकरू गांव में हिस्ट्रीशीटर बदमाश विकास दुबे को गुरुवार की आधी रात पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। घरों की छत से पुलिस पर गोलियां बरसाई गईं! जिसमें आठ पुलिसकर्मियों को वीरगति प्राप्त हुई! लेकिन अब हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के नाम पर राजनीति शुरू हो गई है! जिसके चलते समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है और कहा है कि इस घटना की जिम्मेदारी योगी सरकार की ही है!
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस लगातार यह आरोप लगा रही है कि योगीराज में उत्तर प्रदेश में ऐसी वारदात अपने चरम पर है और इसका शिकार समाज की सेवा करने वाले पुलिसकर्मी हो रहे हैं! लेकिन वही इस मामले ने नया मोड़ तब ले लिया जब विकास दुबे की पत्नी का एक पोस्टर सामने आया है! जसमीत सीधे तौर पर उसका कनेक्शन समाजवादी पार्टी से देखा जा सकता है! जैसे ही है पोस्टर सोशल मीडिया पर आया यह लगातार बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने बता दिया है कि अब सभी अधिकारी जब वापस जाएंगे जब तक यह विकास दुबे को पकड़ नहीं लेती! अर्थात योगी आदित्यनाथ ने साफ लफ्जों में कहा है कि विकास दुबे को पकड़ो जिंदा या मुर्दा! इतना ही नहीं बल्कि योगी आदित्यनाथ ने सभी पुलिस अधिकारियों से कहा है कि जब तक आप हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का समापन नहीं कर देते तब तक घटनास्थल पर ही रहे! मुख्यमंत्री को जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला उन्होंने पुलिस के बड़े अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और कहा कि तत्काल ठोस कार्यवाही हो!