दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 23 लाख 58 हजार 256 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 61 हजार 902 की मौत हो चुकी है। वहीं, छह लाख 06 हजार 473 ठीक भी हुए हैं। यूरोप में अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सबसे ज्यादा इटली में 23 हजार 227 जान गई है। वहीं, दूसरे नंबर पर स्पेन है, जहां 20 हजार 639 लोगों की मौत हुई है। यूरोप में मरने वालों का आंकड़ा एक लाख पार कर गया है। दुनियाभर में हुए कुल मौतों में 63 प्रतिशत यूरोप में ही हुई है। वहीं, कुल संक्रमितों में केवल अमेरिका में एक-तिहाई मरीज हैं।
ब्राजील में विभिन्न प्रांतो की ओर से लगाए गए लॉकडाउन का लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। ये लोग राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थक हैं। ब्राजील में राष्ट्रपति बोल्सोनारो लॉकडाउन के समर्थन में नहीं हैं, लेकिन कई राज्यों ने गवर्नर ने लॉकडाउन लगा रखा है, जिसका विरोध हो रहा है।
कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश
देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 7 लाख 39 हजार 407 | 39 हजार 038 | 68 हजार 285 |
स्पेन | 1 लाख 95 हजार 944 | 20 हजार 639 | 74 हजार 797 |
इटली | 1 लाख 75 हजार 925 | 23 हजार 227 | 44 हजार 927 |
फ्रांस | 1 लाख 51 हजार 793 | 19 हजार 323 | 35 हजार 983 |
जर्मनी | 1 लाख 44 हजार 033 | 4 हजार 545 | 85 हजार 400 |
ब्रिटेन | 1 लाख 20 हजार 067 | 16 हजार 060 | उपलब्ध नहीं |
चीन | 82 हजार 735 | 4 हजार 632 | 77 हजार 029 |
तुर्की | 82 हजार 329 | 1 हजार 890 | 10 हजार 453 |
ईरान | 82 हजार 211 | 5 हजार 118 | 55 हजार 987 |
बेल्जियम | 38 हजार 496 | 5 हजार 683 | 8 हजार 348 |