चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव सात चरणों में कराए जाएंगे। अप्रैल और मई में सात चरणों में लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। नतीजे 23 मई को आएंगे मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त होगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही आदर्श आचार सहिंता लागू हो गई है। आचार संहिता लागू होने के बाद सरकार नीतिगत निर्णय नहीं ले सकेगी।
चुनाव का कार्यक्रम
पहला चरण | दूसरा चरण | तीसरा चरण | चौथा चरण | पांचवां चरण | छठा चरण | सातवां चरण | |
सीटें | 91 | 97 | 115 | 71 | 51 | 59 | 59 |
राज्य | 20 | 13 | 14 | 9 | 7 | 7 | 8 |
अधिसूचना | 18 मार्च | 19 मार्च | 28 मार्च | 2 अप्रैल | 10 अप्रैल | 16 अप्रैल | 22 अप्रैल |
नामांकन | 25 मार्च | 26 मार्च | 4 अप्रैल | 9 अप्रैल | 18 अप्रैल | 23 अप्रैल | 29 अप्रैल |
जांच | 26 मार्च | 27 मार्च | 5 अप्रैल | 10 अप्रैल | 20 अप्रैल | 24 अप्रैल | 30 अप्रैल |
नाम वापसी | 28 मार्च | 29 मार्च | 8 अप्रैल | 12 अप्रैल | 22 अप्रैल | 26 अप्रैल | 2 मई |
मतदान | 11 अप्रैल | 18 अप्रैल | 23 अप्रैल | 29 अप्रैल | 6 मई | 12 मई | 19 मई |
नतीजे | 23 मई 2019 |