बदायूं ! बदायूं में मंगलवार की शाम सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे सहित दूल्हा और दुल्हन भी शामिल हैं। सभी लोग बारात विदा कराकर अपने गांव लौट रहे थे। घटना बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के बदायूं-ककराला मार्ग की है। चार दिन पहले अमजद खां (28) की शादी नाजरीन के साथ हुई थी।
मंगलवार को कार से 11 लोग बारात विदा कराने गए। वापस आते समय कार तेज रफ्तार में होने के कारण पलट गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार का ऊपर का हिस्सा उड़ गया। एसपी सिटी कमल किशोर ने बताया, कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। एक का इलाज चल रहा है मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।