नई दिल्ली. डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में शुक्रवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने दोषी करार दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी। जिसमें राम रहीम को सजा सुनाएगी। बता दें कि राम रहीम ऐसे बाबा नहीं है जो रेप के मामले में जेल गए हैं। इससे पहले भी कई बाबा सामने आए हैं जिन पर रेप के आरोप लगे हैं और वह सजा काट रहे हैं।
-बता दें कि इस समय आसाराम बापू राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद हैं। वह लगातार कोर्ट में जमानत की याचिका दायर कर चुके हैं।
-मगर इसके बाद भी कोर्ट लगातार उनकी याचिकाओं को खारिज कर रहा है। जमानत लेने के लिए आशाराम ने बीमार होने का ढोंग भी रचा मगर वह सफल नहीं हो पाए।
-आसाराम बापू पर नाबालिग लड़की ने बलात्कार करने का आरोप लगाया था। जिसके चलते उन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले सही जाने पर कोर्ट ने आसाराम बापू को सजा सुनाते हुए जेल में भेजा गया था।
-आसाराम पर बलात्कार के अलावा कई आपाराधिक मामले भी दर्ज हैं। इसमें जमीन हथियाने और तंत्र-मंत्र के नाम पर बच्चें की हत्या और रेप मुख्य हैं।
-आसाराम के देश में 400 से अधिक आश्रम हैं और लाखों अनुयायी है।
-बाबा परमानंद को एक ऐसा बाबा हैं जो बच्चे पैदा करने के नाम पर महिलाओं से रेप करता था।
-इतना ही नहीं वह उन महिलाओं की वीडियो भी बनवाकर रख लेता था। ताकि वह उन्हें ब्लैकमेल कर सके।
-पुलिस ने परमानंद को 24 मई 2016 को गिरफ्तार किया था। इस दौरान बाबा के आश्रम से कई अश्लील सीडी पर बरादम की गई थी।
-परमानंद पर 12 मुकदमे दर्ज हैं और वो अब भी जेल में है।
-अभी परमानंद लखनऊ की जेल में बंद है।
-रामपाल यादव एक ऐसा बाबा था। जिसका दबदबा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब सहित दिल्ली में था।
-इनके ऊपर हत्या से लेकर देशद्रोह तक के कई आरोप हैं।
-रामपाल को 20 नवंबर, 2014 को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल ये अभी भी जेल में हैं।
-पुलिस जब गिरफ्तार करने पहुंची तब समर्थकों ने पूरे आश्रम को घेर लिया था। इस दौरान छह लोगों की मौत हो गई थी।
-पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस रामपाल को हिरासत में लिया गया था।
स्वामी नित्यानंद बेंगलुरु-मैसूर हाईवे पर नित्यानंद ध्यानदीपम नाम का आश्रम चलाते थे।
-बता दें कि स्वामी नित्यानंद दक्षिण भारत के मशहूर स्वघोषित धर्मगुरु हैं। लेकिन इनकी भी पौल पूरी दुनिया के सामने खुल गई थी।
-दरअसल, 2010 में एक सेक्स सीडी सामने आई जिसमें कथित तौर पर नित्यानंद एक अभिनेत्री के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आए थे।
बाबा नंबर पांच -(स्वामी प्रेमानंद)
स्वामी प्रेमानंद पर एक दो नहीं बल्कि 13 लड़कियों के साथ रेप का दोषी पाया गया था।
-इसके बाद उसे 1997 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
-प्रेमानंद पर 67.3 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था।
बाबा नंबर छह- स्वामी भीमानंद
-स्वामी भीमानंद एक ऐसे बाबा थे जो खुद को इच्छारी संत बताते थे।
-यह नागिन डांस को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे।
-1997 में उन्हें दिल्ली के लाजपत नगर इलाके से पुलिस ने देह व्यापार में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।
-उन पर आरोप था कि वो प्रवचन के बहाने लड़कियों को फंसाकर सेक्स रैकेट का कारोबार करते हैं।
-बताया जाता है कि खुद को संत बताने वावे भीमानंद का वास्तविक नाम शिवमूरत द्विवेदी है और ये बाबा बनने से पहले एक फाइव स्टार होटल में गार्ड की नौकरी किया करते थे।