जावा सागर के ऊपर रविवार सुबह लापता हुए एयर एशिया के प्लेन का 30 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। कई देश लापता प्लेन को खोजने में इंडोनेशिया की मदद कर रहे हैं। इस बीच, खोजी दलों ने इंडोनेशिया के तटीय क्षेत्र में समुद्र के पानी में अभियान शुरू कर दिया। एक राहत अधिकारी ने कहा कि प्लेन QZ8501 के समुद्र के तल में होने की आशंका है।
इंडोनेशियाई खोज और बचाव एजेंसी के चीफ सियोलिस्तो ने न्यूज कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमारे खोज अभियान से जुटी जानकारी के आधार पर हमें आशंका है कि प्लेन समुद्र में गिरा है और यह समुद्र की तलहटी में हो सकता है।’ हालांकि लापता विमान को खोजने के लिए अभियान अभी भी जारी है।

air asia plane